{"_id":"5a4bc4fa4f1c1b9b518b497b","slug":"181514915066-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को सिखाए गए योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को सिखाए गए योग के गुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को सिखाए गए योग के गुर
कांधला(शामली)। गांव डांगरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पतंजलि योगपीठ की ओर से निशुल्क योग शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी गई।
गांव डांगरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को निशुल्क योग शिविर लगाया गया। शिविर में नियुक्त जिला योग प्रचारक नरेंद्र आर्य ने वहां पर मौजूद छात्र छात्राओं को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद उन्होंने विद्यालय योग की नवीन कलाओं के बारे में क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है। नियमित योग करने से शरीर में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। विद्यालय के प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि योग से शरीर निरोग होता है तथा शरीर को नई ऊर्जा से मिलती है। शिविर में अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र, उजाला शर्मा, सोमपाल, राजपाल सिंह, सुदेश, अमरपाल, सतीश सहित आदि लोग मौजूद रहे।