फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्र छात्राओं ने सीखा पुल और तंबू निर्माण

छात्र छात्राओं ने सीखा पुल और तंबू निर्माण

Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राओं ने सीखा पुल और तंबू निर्माण
छात्र-छात्राओं ने सीखा पुल और तंबू निर्माण
विज्ञापन

शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय मंडल स्तरीय स्काउट गाइड रैली का समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर अनिल भूषण रहे। रैली के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को पुल और तंबू निर्माण के साथ ही अन्य कई कार्यों का प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सभी प्रतियोगिताओं में बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

मंगलवार को गांव खंद्रावली स्थित बाबू जवान कॉलेज में मंडल स्तरीय रैली का धूमधाम के साथ समापन हो गया। मंडल के तीनों जनपदों के स्काउट गाइडों ने समापन पर मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, भव्य झांकियां निकालकर सभी को हैरान किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं को कहा कि स्काउट गाइड की शिक्षा विद्यार्थी को अच्छा नागरिक बनाने में काफी सहयोगी है। इससे विद्यार्थी को जीवन में हर परिस्थिति रहने के लिए सीखाता है। वहीं, सभी का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। रैली के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने पुल निर्माण, तंबू निर्माण, खुले स्थान में भोजन बनाना एवं फूड प्लाजा, गेट टावर एवं झांकी, प्रदर्शनी हस्तकला एवं क्राफ्ट प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रमों का प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही तीन दिवसीय रैली कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर देश व समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाक्टर हीरा सिंह व संचालन अनिल भारद्वाज व भारत भूषण अरोड़ा ने किया। तीनों दिनों के कार्यक्रमों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कॉलेज प्रबंधक जगपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि राधा कृष्ण तिवारी डीआईओएस सहारनपुर प्रथम, रविदत्त डीआईओएस सहारनपुर, मुनेश डीआईओएस मुजफ्फरनगर, एसएम सिद्दीकी डीआईओएस शामली, ब्रजेश कुमार वशिष्ठ, रुचिता ढाका, लक्ष्मण सिंह, गीता, नीता गोयल, सुधीर, सुधा, विनित, अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed