{"_id":"5a2c2b424f1c1b6e468b9689","slug":"181512844098-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
परिषदीय स्कूलों मेें चल रही संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अब सभी विजेता बच्चे 11 दिसंबर से ब्लाक स्तरीय खेलों मेें प्रतिभाग करेंगे।
शनिवार को सभी परिषदीय स्कूलों में चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। कसेरवा, टिटौली, बधेव, मुंडेट के साथ ही अन्य गांव के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। समापन के चलते जूनियर हाईस्कूल टिटौली में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैराना ब्लाक अध्यक्षा रश्मि वर्मा रही। उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मेहनत व लगन से पढ़ाई के साथ साथ खेलों में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को ब्लाक स्तरीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान अजय कुमार, नीलम, संजीव, कविता, रीतू, विनोद, बलराज मलिक, विपिन गोयल, पंकज, अजय, रविंद्र, पूनम, गरिमा, स्मृति आदि मौजूद रहे।