{"_id":"5a1da34b4f1c1bd1408b9bbf","slug":"181511891787-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की तरह महिला कल्याण संस्थाओं में होगी वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की तरह महिला कल्याण संस्थाओं में होगी वंदना
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
अभी तक आपने स्कूल-कॉलेजों में ही सुबह को वंदना प्रार्थना देखी और सुनी होगी, लेकिन अब महिला कल्याण विभाग से संबंधित संस्थाओं में भी यह व्यवस्था होने वाली है। शासन का निर्देश है कि सुबह और शाम दोनों वक्त वंदना/ प्रार्थना की जाए। दोनों समय की वंदना भी निर्धारित कर दी गई हैं।
17 नवंबर को संतोष कुमार यादव सचिव की तरफ से सभी मंडलायुक्तों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। उसमें कहा गया है कि महिला कल्याण विभाग के तहत संचालित समस्त राजकीय एवं वित्तीय सहायता प्राप्त स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संचालित संस्थाओं/गृहों में सामूहिक रूप से सुबह और शाम को वंदना/प्रार्थना कराई जाएंगी। ग्रीष्मकाल में प्रात: सात बजे और शीतकाल में प्रात: साढ़े सात बजे एकत्र होकर सामूहिक रूप से इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना, वंदना/प्रार्थना का गायन होगा। वहीं, शाम को होने वाली प्रार्थना में ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हों हमारे करम का गायन किया जाएगा। शाम की वंदना ग्रीष्मकाल में शाम साढ़े छह बजे और शीतकाल में शाम छह बजे करना होगा। इस संबंध में सहारनपुर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शासन के आदेश का अनुपालन कराने के लिए कहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र भेजकर महिला कल्याण विभाग से संबंधित संस्थाओं को सूचना भेजवा दी है।