{"_id":"5a1b08b74f1c1b6a678be181","slug":"181511721143-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कु रीतियां दूर कर तरक्की करेगा समाज--हुकुम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कु रीतियां दूर कर तरक्की करेगा समाज--हुकुम सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
क्षेत्र के ग्राम कंडेला में रविवार को चार गांवों की पंचायत हुई, जिसमें सामाजिक कुरीतियां दूर करने और राजनीतिक रूप से एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही गांव में एक समिति का गठन किया गया, जो समाज को जागरूक करने का कार्य करेगी।
पंचायत में कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कुरीतियां दूर किए बगैर कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। युवाओं को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। परिवार और समाज की तरक्की के लिए शिक्षा की तरफ अग्रसर होना चाहिए। वहीं, अन्य वक्ताओं ने कहा कि शराब पीने से युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है, इसलिए शराब पर रोक लगनी चाहिए। पंचायत में एक समिति का गठन किया गया, जो कुरीतियां दूर कराने और लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इस दौरान गांव जगनपुर, हिंगोखेडी, शेखुपुरा और कंडेला के लोग मौजूद रहे। पंचायत में सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मेहरबान एडवोकेट सहित वर्तमान और पूर्व प्रधान तथा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हादसे में दो युवक घायल
शामली। शहर में रेलपार बाईपास पर ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार दो युवक घायल हो गए। खतौली निवासी सुनील और महाबीर रविवार रात करीब आठ बजे शामली के गांव कुड़ाना में शादी समारोह में शामिल होने कार से जा रहे थे। जब वह रेलपार बाईपास पर पहुंचे, तो सामने से आए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायल सुनील और महाबीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना घायल युवकों के परिजनों को दे दी गई।