फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धर्म के रास्ते पर चलकर मिलती है शांति और आत्मविश्वास

धर्म के रास्ते पर चलकर मिलती है शांति और आत्मविश्वास

Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
धर्म के रास्ते पर चलकर मिलती है शांति और आत्मविश्वास
धर्म के रास्ते पर चलकर मिलती है शांति
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। । श्रीमद्भागवत कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर ने कहा धर्म के लिए धन नहीं चाहिए मन चाहिए। धन किसी को अपना गुलाम नहीं बना सकता पर मनुष्य स्वयं ही धन का गुलाम बनकर पतन की ओर चला जाता है। धर्म के रास्ते पर चलकर जो शांति आत्मविश्वास सद्भाव मिलता है उससे बड़ा धन कोई ओर नहीं है।

सनातन धर्म सभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर ने कहा कि आज युवा शक्ति पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है, जिससे परिवारों में विघटन हो रहे हैं। ऐसे समय में घर परिवारों में बुजुर्गों को हमारी समस्या संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए आगे आना होगा। बच्चों को बाल्यकाल से ही संस्कृतिवान बनाना होगा। उन्होंने कहा धन से वस्तु श्रेष्ठ है वस्तु से मानव श्रेष्ठ है। मानव से विवेक श्रेष्ठ है। विवेक से संत तत्व परमात्मा श्रेष्ठ है। मानव जन्म परमात्मा को प्राप्त करने के लिए मिला है। इस लिए सत्संग श्रवण और आचरण में लाकर धर्म के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान संगीता देवी, बेबी देवी, जयमाला, विनोद देवी, कमल सैनी, विकास सैनी, मोहन लाल, मनोज, तुषार कांबोज, ऋषिपाल, रचना सैनी, रश्मि गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed