{"_id":"5990aba34f1c1be6558b46fc","slug":"181502653347-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पंजाबी धर्मशाला में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन कलाकारों ने सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
उद्घाटन एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के पदाधिकारियों ने एसपी शामली और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को प्रतीक चिह्न और माला पहनाते हुए स्वागत किया। श्याम कुमार सिंघल ने गणेश वंदना व अंकुर कृष्णा ने मां सरस्वती वंदना का गुणगान करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध भजन गायक सुखबीर गोस्वामी ने काली कमली वाला मेरा यार है, राधारमण बिहारी, सहित कई भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर वातारण कृष्णमयी बना दिया। मेरठ की भजन गायक राजमणी आर्य ने नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की, सांवरे सांवरे सहित कई भजनों का गुणगान करके श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। देवबंद के प्रसिद्ध भजन गायक आदेश त्यागी ने सावरी सूरत पर मेरा दिल दिवाना हो गया, रुख पर रहमत झूमर सजा है। संचालन गुलशन खन्ना ने किया। इस दौरान अंकित सैनी, विकास शर्मा, आशुतोष पांडेय, विक्रांत, दिनेश गुप्ता, कुंशाक चौहान, अंकुर, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।