फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झोलाझाप ने बिगाडी मासूम की हालत

झोलाझाप ने बिगाडी मासूम की हालत

Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
झोलाझाप ने बिगाडी मासूम की हालत
शामली।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में बुखार पीड़ित बालक को गलत उपचार देकर झोलाछाप चिकित्सक ने हालत खराब करा दी। बालक को परिजन शामली सीएचसी में लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव अम्बेहटा निवासी संजय ने बताया कि उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। उसको गांव के ही एक डाक्टर के यहां उपचार दिलाया। डॉक्टर ने कहा कि मामूली बुखार है, ठीक हो जाएगा। इसके बाद उसने बच्चे को इंजेक्शन भी लगाया और खाने की दवाई दी। इसके बाद भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को संजय अपने बेटे को लेकर शामली सीएचसी पहुंचा, तो वहां चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद बताया कि गलत उपचार के कारण बच्चे के किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed