{"_id":"59691b934f1c1bac238b466a","slug":"181500060563-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान चलाने व संगठन चुनाव कराने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान चलाने व संगठन चुनाव कराने का निर्णय
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जीएसटी के बारे में विस्तार से व्यापारियों को बताया। सदस्यता अभियान चलाने और संगठन चुनाव के बारे में पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के कमला कॉलोनी स्थित आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में शामली में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने व्यापारियों को चार किलोवाट के घरेलू कनेक्शन बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, अनुराग जैन, विनीत गोयल, राजीव गोयल, आशु गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अनिल नामदेव, राहुल गोयल, बिजेंद्र गर्ग, श्याम सिंघल, कमलवीर वर्मा, अनिल भार्गव, विपिन जैन मौजूद रहे।