फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1800 policemen and PAC personnel will take charge of security on Holi.

Shamli News: होली पर 1800 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
1800 policemen and PAC personnel will take charge of security on Holi.
शामली। होली व दुल्हैंडी पर शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिले में 1800 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी के लिए सर्विलांस टीम सक्रिय रहेंगी। 35 कलस्टर मोबाइल से पूरे जिले में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पहले की तरह जिले को चार जोन व 10 सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पीआरवी जिले में निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात रहेगी। जिले में 35 कलस्टर मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। दो से तीन गांवों पर एक कल्स्टर मोबाइल टीम भ्रमण करती रहेगी। चौकी इंचार्जों को भी निजी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वाहन में चौकी इंचार्ज के साथ दो पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी। दुल्हैंडी के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। अग्निशमनकर्मी फायर टेंडर के साथ उपलब्ध रहेंगे। खुफिया टीमें व सर्विलांस टीमें भी सक्रिय रहेंगी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हरियाणा सीमा व जिले के अंदर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने चेतावनी दी कि अगर होली पर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समिति की देखरेख में होगा होलिका दहन
एसपी ने बताया कि जिले में 784 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दौरान शांति व सुरक्षा के लिए उस स्थल के आसपास रहने वाले पांच जिम्मेदार लोगों की होली निगरानी समिति बनाई गई है। निगरानी समिति की होलिका के रखरखाव के साथ दहन तक की पूरी जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed