फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 pratyashion ko notice

18 प्रत्याशियों को आरओ ने भेजा नोटिस

Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव प्रचार के मात्र छह दिन बचे हैं, किंतु विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी खर्च दाखिल करने में लापरवाही बरत रहे हैं। कैराना, थानाभवन, शामली विधान सभा के के 10 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च दाखिल किया है। चुनावी खर्चे दाखिल न करने वाले 18 प्रत्याशियों को आरओ की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार नौ फरवरी की शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। चुनावी प्रचार में  मात्र छह दिन बचे हैं। शामली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल, आरएलडी से विजेंद्र मलिक समेत तीन प्रत्याशियों चुनावी खर्च दाखिल किए हैं। कांग्रेेस गठबंधन के पंकज मलिक, बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम, निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान, अरविंद कुमार, ओमपाल सिंह, बिलाल अहमद, संजीव, गुफरान काजमी, संजीव कुमार आदि प्रत्याशी चुनावी खर्च आरओ को दाखिल नहीं कर पाए हैं। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने चुनावी खर्चा दाखिल न करने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन


कैराना विधानसभा क्षेत्र से   भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, बसपा प्रत्याशी दिवाकर देशवाल, रालोद प्रत्याशी अनिल चौहान, मसीउल्ला, संदीप कुमार, सहेंद्रपाल, धर्मवीर सिंह, सेठपाल सिंह, विनोद कुमार   ने भी चुनावी खर्च दाखिल नहीं   किए हैं। कैराना विधानसभा के आरओ एसडीएम सदर भानुप्रकाश यादव ने नौ प्रत्याशियों को       नोटस जारी किए हैं। उन्होंने    बताया कि कैराना विधानसभा से सपा समेत तीन प्रत्याशियों चुनावी खर्च जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed