फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 nomination papers purchased in all five blocks

ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
18 nomination papers purchased in all five blocks
शामली। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगे। पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा, जबकि इसके बाद इनकी जांच की जाएगी। बुधवार को पांचों ब्लॉकों में 18 नामांकनपत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

जिले के पांचों ब्लॉक शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन और ऊन के ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होना है। नामांकन और मतदान की पूरी प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर पूरी की जाएगी। बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन के लिए ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को थानाभवन में दो, कैराना में तीन, शामली में चार, ऊन में पांच और कैराना में चार मिलाकर कुल 18 नामांकनपत्र खरीदे गए। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक ब्लॉकों में नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होनी है। नौ जुलाई को नाम वापसी और दस को मतदान और मतगणना होनी है।
विज्ञापन

----------
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
शामली। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि ऊन ब्लॉक के लिए रामपाल सिंह पिंडौरा, कैराना के लिए हरशल चौधरी, कांधला के लिए मांगेराम मलिक, थानाभवन के लिए प्रियंका पत्नी दीपक कुमार और शामली के लिए मुन्नी देवी पत्नी जयदेव मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भाजपा प्रत्याशी समेत तीन ने खरीदे पर्चे
कैराना। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सहित तीन निर्दलियों ने नामांकन पत्र खरीदे। कैराना ब्लॉक क्षेत्र में 89 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। भाजपा ने कैराना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए ऊंचा गांव निवासी हरशल चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जबकि अन्य दलों ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बुधवार को हरशल चौधरी ने पर्चा खरीदा तो वही निर्दलीय के रूप में गांव जहानपुरा निवासी महिला तसव्वुर व गांव भूरा निवासी इस्लाक ने पर्चे लिए। निर्वाचन अधिकारी हरित कुमार ने बताया कि अभी तक तीन दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं।
--------------
ब्लॉक प्रमुख के लिए एक ही गांव के दो दावेदार
कांधला। ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी के लिए एक ही गांव के दो लोग आमने-सामने आ गए हैं। इनमें से एक दावेदार का भाजपा से टिकट होने से मुकाबला और रोचक हो गया है।

कांधला ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गांव मखमलपुर निवासी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रहे डॉ विनोद मलिक तथा इसी गांव के निवासी मांगेराम दावेदार हैं। करीब एक महीने से दोनों दावेदार अपनी जीत के लिए बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। मांगेराम मलिक को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनके साथ भाजपा की नगर व ब्लॉक मंडल की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के काफी नजदीकी माने जाने वाले डॉ. विनोद मलिक भी पूरी ताकत से जुटे हैं। पूर्व में दोनों ही दावेदार भाजपा से ही समर्थन पाने के प्रयास में थे। इसे लेकर कई दिनों तक भाजपा में मंथन चलता रहा। बुधवार को पार्टी ने मांगेराम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनाव में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed