फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा की बूथ टीम सक्रिय हो, बाहर रहे वोटरों की सूची बनाकर बुलाए

भाजपा की बूथ टीम सक्रिय हो, बाहर रहे वोटरों की सूची बनाकर बुलाए

Wed, 20 Mar 2019 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की  बूथ टीम सक्रिय  हो, बाहर रहे वोटरों की सूची बनाकर बुलाए
मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर मंत्रणा की
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के प्रभारी व प्रदेश के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा की बैठक लेकर सभी मंडल की बूथ टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो वोटर बाहर गए हैं, ऐसे वोटरों की सूची बनाकर बुलाकर 11 अप्रैल को वोट डलवाने की व्यवस्था करें।

बुधवार की देर रात शहर के रेलवे रोड पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय पर भाजपा की बैठक आयोजित की गई। कैराना लोकसभा चुनाव के प्रभारी व प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले की शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मंडल की बूथ टीम को सक्रिय करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों और प्रभारियों से कहा कि ऐसे मतदाता, जो लोकसभा निर्वाचन से बाहर रहे हैं। ऐसे वोटरों की सूची बनाकर उन्हें बाहर से 11 अप्रैल से पहले बुलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को विभिन्न मंडल स्तरीय बैठक बनत में सुबह 11 बजे, एलम में दो बजे, कांधला में शाम सात बजे बैठक होगी। बैठक में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शामली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष अजय संगल, कैराना विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामजीलाल कश्यप, लोकसभा चुनाव प्रभारी देव व्रत त्यागी, शामली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्रीमोहन तायल, शामली मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग अशोक कोरियर, प्रसन्न चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा के अरविंद कुमार, नरेश कुमार सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने की। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed