फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महाराजा सूरजमल स्कूल खेल वार्षिकोत्सव का समापन, विजेताओं को पुरस्कृत किया

महाराजा सूरजमल स्कूल खेल वार्षिकोत्सव का समापन, विजेताओं को पुरस्कृत किया

Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
महाराजा सूरजमल स्कूल  खेल वार्षिकोत्सव का समापन, विजेताओं को पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल वार्षिकोत्सव का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। समापन समारोह में छात्र- छात्राओ ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विजेता खिलाड़ियों को अरविंदो कालेज दिल्ली के प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार सिंह, संस्था के प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने पुरस्कृत किया।
शनिवार को महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल वार्षिकोत्सव का तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंदो कालेज दिल्ली के प्रो. डॉक्टर राजकुमार सिंह, संस्था के प्रबंधक श्यामपाल सिंह व प्रधानाचार्या वैशाली आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संस्था के सम्मानित सदस्य जेबी सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 100 मीटर की दौड़, 200 मीटर की दौड़, 400 मीटर की दौड़ व रिले दौड़ के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, सब जूनियर में दौड़, लैमन दौड़ और लंबी कूद रही। वंशिका, वैष्णवी और रीया बैडमिंटन सब जूनियर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जानवी, विधि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में वंशिका ब्वायज में मन मलिक ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गर्ल्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ में विधि लाटियान, सीनियर ब्वायज में 100 मीटर में हर्ष जागलान 200, मीटर 400 मीटर ,800 व हाईजंप में निशांक सरोहा ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया। वॉलीबाल में प्रताप सदन व कबड्डी में महेंद्र हाउस ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में लक्ष्य बालियान ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कोरर प्रदीप लाटियान, स्कोरर अंकुर सिंघल व नीतिका कमेेंटेटर राजीव तोमर, पवन श्रीवास्तव, पीटीआई जितेंद्र जागलान, अनुशासन अधिकारी दिलशाद, उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौहान, ब्रजवीर सिंह, प्रियंका सिरोही, नीशी, फरहत निगार, सुमेधा, अनीता चौधरी, सिल्की, शैलजा, नीलम अग्रवाल, प्रवीण कुमार, शिवानी, मंजू बालियान, जितेंद्र लोचक, लोकिंद्र, आदेश आदि पदाधिकारी व व्यवस्था चार्ट बनाने वाले हर्षित व ईशु शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed