{"_id":"5c630b6cbdec22738e36b31a","slug":"171549994860-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिला लावारिस बालक, परिजनों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिला लावारिस बालक, परिजनों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को मिला लावारिस बालक
कैराना। डायल-100 पुलिस टीम को सड़क पर घूमता हुआ एक लावारिस बालक मिला है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। सोमवार शाम कोतवाली से डायल-100 पीआरवी शामली रोड से गुजर रही थी। उसी दौरान सड़क पर घूमता हुआ एक लावारिस बालक दिखाई दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका और पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। बालक की उम्र करीब 10-12 वर्ष है और वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बालक किसी मानसिक बीमारी से भी त्रस्त हो सकता है। फिलहाल, पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है।
शांतिभंग में दो पकड़े
कैराना। पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका के चलते गांव अलीपुर निवासी शाहरुख और नाजिम को हिरासत में ले लिया। दोनों का चालान कर दिया गया।