फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गन्ना किसानों की समस्या पर गरजी आप

गन्ना किसानों की समस्या पर गरजी आप

Sat, 01 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्या पर गरजी आप
थानाभवन। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह सहारनपुर से चलकर बृहस्पतिवार शाम पदयात्रा करते हुए थानाभवन पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह आप कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के सामने पदयात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने कस्बे में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगे सरकार को पूरी करनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी की मांगे पूरी करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, हिंडन, गंगा व उसकी सहायक नदियों को निर्मल बनाने, लोकसेवा आयोग की परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने, पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने, दिल्ली सरकार की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने की मांग की। छात्र युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही हैं। खासतौर पर गरीब तबके का हित पार्टी की प्राथमिकता है। इसका प्रमाण दिल्ली में देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर उनकी पत्नी अनीता सिंह, आप पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, मंडी के चेयरमैन राधेश्याम केशव, अंकुश चधरी, रवि सिंह, छवि यादव, अनुज, रिंकू, गुड्डी राव, शफक्कत उर्फ चपटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed