{"_id":"5b69f1324f1c1bee748b871d","slug":"171533669682-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री को बताई झिंझाना की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री को बताई झिंझाना की समस्याएं
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री को समस्याएं बताईं
झिंझाना। कस्बा झिंझाना के लोगों ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से दिल्ली में मुलाकात करके क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
नगर पंचायत झिंझाना के पूर्व चेयरमैन साजिद मियां के पुत्र नोनिहाल मेहंदी, दानियाल बिडौली, हुसैन अफरोज, जयपाल चौधरी और शान जैदी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि क्षेत्र में किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बिजली की बढ़ी दरों की वजह से भी लोगों को परेशानी हो रही है। इसलिए विद्युत दरों में कमी लाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र में घट रहे भूजल स्तर को रोकने के लिए कार्रवाई कराने की मांग की। नोनिहाल मेहंदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने 15 से 25 अगस्त के बीच झिंझाना आने का आश्वासन दिया है।