{"_id":"5b4b9ab34f1c1b38748b508c","slug":"171531681459-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ का आयोजन कर की बारिश की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ का आयोजन कर की बारिश की कामना
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शामली रायफल क्लब पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों व अन्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर अच्छी बारिश होने की कामना की। वहीं खिलाड़ियों को मेहनत व लगन से अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।
रविवार को झिंझाना रोड स्थित रायफल क्लब शामली पर बारिश कराने को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यज्ञमान मुकेश चौधरी रहे। यज्ञ आचार्या प्रतिभा आर्या ने वेद मंत्रों से इंद्र भगवान का आह्वान किया कि हे प्रभु धरती पर सभी प्राणियों-वनस्पतियों की खुशहाली के लिए बारिश हो। जिससे सभी प्राणियों का भला हो। सभी खिलाड़ियों और नागरिकों ने मिलकर यज्ञ में आहुति देते हुए प्रभु से अच्छी बारिश की कामना की। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने सभी युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करना चाहिए। हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक पदक जीतने का ही होना चाहिए। इस दौरान पूरणचंद आर्य, रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, सहदेव सिंह, इंद्रपाल सिंह, विकेंद्र निर्वाल, श्रीपाल धामा आदि मौजूद रहे।