{"_id":"5b32946f4f1c1bb06e8b9eeb","slug":"171530041455-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाना उर्स का शुभारंभ, जायरीनो ने चढ़ाई पाक चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालाना उर्स का शुभारंभ, जायरीनो ने चढ़ाई पाक चादर
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
कस्बे में तीन दिवसीय सालाना उर्स का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जायरीनों ने पीर की मजार पर चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं कव्वाल पार्टियों ने सूफियाना अंदाज में कव्वाली पेश की।
जलालाबाद मेें बैरी वाले पीर के नाम से मशहूर अमजद अली रहमतुल्ला पीर साहेब पर उर्स मेले का शुभारंभ हुआ। दूर-दराज से आए हजारों जायरीनों ने पीर की मजार पर अगरबत्ती व प्रसाद तथा चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। सालाना उर्स में हरियाणा, दिल्ली, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, मुंबई, आदि दूर-दूर से काफी भारी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। सभी तीन दिनों तक उर्स में रहकर पीर साहेब के दरबार में मन्नत मांगेंगे। दूर-दराज से कई कव्वाल पार्टियां भी पहुंची और अपने सूफियाना अंदाज में कलाम कव्वालियां पेश की। इस दौरान उर्स में प्रधान श्याम सिंह सहारनपुर, बुधराम शर्मा हरियाणा, सोमपाल सिंह, मगन सिंह, मोहम्मद इस्लाम, इकबाल पीर , भिक्का मलिक, साजिद मलिक, इकरम आदि का सहयोग रहा।