{"_id":"5b09af624f1c1bf16e8b4c0a","slug":"171527361378-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरोप प्रत्यारोप भी हो गए शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरोप प्रत्यारोप भी हो गए शुरु
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में अब नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
एक तरफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मतदाता पर्ची वितरण में पक्षपात का आरोप लगाया है। नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि कैराना क्षेत्र की मुसलिम बस्तियों में बीएलओ द्वारा मतदाता पर्चियों का वितरण नहीं किया गया है। इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की गई है। उधर, भाजपा प्रत्याशी के मुख्य चुनाव अभिकर्ता ओमप्रकाश कौशिक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने चुनाव से मैदान से हटकर रालोद प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है और रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस लिहाज से कंवर हसन को प्रत्याशी के तौर पर मिलने वाली सुविधाओं में गनर, किसी भी प्रकार के पास, मतगणना एजेंट आदि सुविधाएं वापस ली जाएं। वहीं, रालोद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव पायल माहेश्वरी ने अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर शिकायत की है कि मैनपुरी जेल में बंद उसके पति संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को परेशान किया जा रहा है। पायल का कहना है कि कैराना उपचुनाव में वह रालोद प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कर रही हैं, जिस कारण उसके पति को परेशान किया जा रहा है।