फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देवी उमराकौर के छात्र- छात्राओं ने योगा में जीते पदक

देवी उमराकौर के छात्र- छात्राओं ने योगा में जीते पदक

Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
देवी उमराकौर के छात्र- छात्राओं ने योगा में जीते पदक
देवी उमराकौर के छात्र-छात्राओं ने योगा में जीते पदक
विज्ञापन

शामली। गौतमबुद्ध नगर में हुई योगा प्रतियोगिता में बनत के देवी उमराकौर की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीते। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने सभी को सम्मानित करते हुए बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में तीन मई को पतंजलि योग समिति की ओर से नॉर्थ जोन योगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। शामली के बनत स्थित देवी उमराकौर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी आयु वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर 17 पदक जीतकर कॉलेज व जनपद का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने बताया कि 8 से 10 आयु वर्ग में रिया ने गोल्ड, दीपांशी ने सिल्वर मेडल जीता। 12 से 15 आयु में वर्णिका, नैंसी ने गोल्ड, सलोनी ने सिल्वर जीता। 15 से 18 में मेघा सैनी ने दिया भारद्वाज ने गोल्ड मेडल जीता। 18 से 21 में विधि ने गोल्ड, 21 से 24 में नैना ने गोल्ड मेडल, 5 से 8 में नेहा, सूर्यांशी, आस्था ने ब्रांज मेडल, तरुषी ने सिल्वर, अर्जुन ने गोल्ड, 8 से 12 आयु मं वंश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बुधवार को कॉलेज में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अनंगपाल सिंह, अनीता, कपिल, सुबोध, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed