{"_id":"5aecaa6f4f1c1b5c098b8165","slug":"171525459567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों को किया जागरुक
Updated Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों को किया जागरूक
शामली ।
लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को लायंस क्लब द्वारा शहर के मिल रोड स्थित जैन स्थानक में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे व क्लब अध्यक्ष अंकुर गोयल ने फीता काटकर किया। एके दोहरे ने कहा कि आज व्यस्त जीवन और शहरी जीवनशैली के कारण सभी प्रकृति से दूर होते जा रहे है। जिस कारण हमारा शरीर अनेक बीमारियों से घिरता जा रहा है। आज आधुनिक चिकित्सा पद्घति व दवाईयों से शरीर को झट से आराम तो मिल जाता है, लेकिन ये पद्घति रोग को दूर कर पाने वह पूरी तरह सफल नहीं हो पाती। वहीं क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर तीन दिन तक चलेगा। जिसमें डाक्टर छैल बिहारी शर्मा अपनी 14 सदस्यों की टीम के साथ लोगों की कमर दर्द, मोटापा, प्रोस्टेट, ब्लड प्रेशर, घुटनों का दर्द, डायबिटीज, गैस, मूत्ररोग, अनिद्रा, रीढ़ रोग, थायराइड, एसिडिटी, त्वचा रोग से पीड़ित रोगियों का प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा उपचार करेंगे। डाक्टर नीलेश ने कहा कि मानव को जीवन में स्वस्थ रहने के लिए फिर से प्राचीन भारतीय जीवनशैली को अपनाना होगा। उन्होंने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। जिसमें डाक्टर मिट्टी, पानी, योग, खिचाव, भाप, घी और तेल आदि से रोगियों के रोग दूर करेंगे। इस दौरान अजय संगल, संजय संगल, विनित, प्रदीप, विजय, नीलेश, डाक्टर अर्जुन वर्मा, अरुण, आशु, गौरव, निपुण जैन, राहुल, अनुराधा, अर्चना शर्मा, अनीता, अंजू शर्मा, श्वेता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप विश्वकर्मा ने किया।