{"_id":"5acd0a694f1c1b613e8b46e9","slug":"171523386985-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्ड़ी में विभिन्न गांव की टीमों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्ड़ी में विभिन्न गांव की टीमों ने दिखाया दम
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में पहलवानों ने दिखाया दमखम
शामली।
गांव कुड़ाना में तीन दिवसीय शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत जनपदों के विभिन्न गांव की टीमों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव कुड़ाना स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान के पुत्र अश्वनी मलिक व जिला पंचायत सदस्य विपिन वाल्मीकि ने किया। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गांव शामली जिले के गांव लिलौन व बागपत के गांव दाहा की टीम के बीच हुआ, जिसमें दाहा की टीम 15 अंकों से विजेता रही। इसके बाद बनत और कुड़ाना की टीम कुड़ाना विजेता, लिलौन व कुड़ाना में कुड़ाना की बी टीम विजेता, बनत व खेडीकरमू में बनत विजेता और लिलौन व कुड़ाना की टीम ए के बीच हुए मुकाबले में कुड़ाना ए टीम विजेता रही। पहले दिन टीमों के बीच एक-एक ही मैच हो सका है। बुधवार को टीमों के बीच सेमी फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले देखते हुुए तालियां बजाकर खेल का आनंद उठाया। कमेंटर की भूमिका नेता सुरेंद्र व रेफरी की भूमिका संदीप मलिक, विनीत मलिक, रवि मलिक व चीनू मलिक ने निभाई। इस दौरान श्याम सिंह मलिक, तुलसीराम, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र, महावीर सिंह, जगपाल, जयबीर आदि मौजूद रहे।