{"_id":"5aca63a74f1c1bf5618b650b","slug":"171523213223-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाद अब डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाद अब डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बैंकों के बाद अब डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाएं जाएंगे। शामली मुख्य डाकघर के पोस्ट ऑफिस अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी अब डाक विभाग को सौंप दी है।
बताया कि शहर और गांव की गलियों में बैठकर आधार बनाने वालों की अब सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। जनपद में मार्च माह में बरेली से आधार कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर के साथ ही चार मशीनें भेजी हैं। जिसमें एक मशीन शामली, एक कांधला, कैराना और एक थानाभवन डाकघर में पहुंच गई है। डाकघरों में अभी स्टाफ की कमी है। अगले माह में डाकघर में कई कर्मचारी आने वाले है। जल्द ही आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का कार्य शुरू हो जाएगा। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बाद अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा। डाकघरों में निर्धारित मूल्य पर आधार कार्ड और संशोधन करने का काम किया जाएगा। अभी तक विभाग को कोई रेट लिस्ट नहीं मिली है। अभी तक आधार कार्ड शहर के वर्मा मार्केट में इंडियन बैंक और आईसीआई बैंक बुढ़ाना रोड पर निर्धारित शुल्क पर बनाएं जा रहे हैं। जिसमें नए आधार कार्ड की कोई फीस नहीं ली जा रही है।