{"_id":"6ae6463d5e20075d540c8dcb","slug":"ban-on-old-vehicles-in-delhi-1205-vehicles-in-shamli-affected-shamli-news-c-26-1-sal1002-177192-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, शामली 1205 वाहन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, शामली 1205 वाहन प्रभावित
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए रविवार से पुराने वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू हो गया है। इसका असर शामली जिले के 1205 पंजीकृत व्यावसायिक ट्रक और बसों पर पड़ सकता है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है। दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। बीएस-4 और इससे नीचे के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी तरह, बीएस-4 और इससे नीचे के यात्री वाहनों पर भी रोक रहेगी। दिल्ली में केवल बीएस-6 श्रेणी के वाहनों को अनुमति होगी। सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक श्रेणी के वाहन भी दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।
दिल्ली सरकार की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाहनों पर भी प्रतिबंध है। इसमें बीएस-6 से नीचे के दोपहिया वाहन शामिल हैं। चारपहिया और टैक्सी जैसे अन्य वाहनों पर भी रोक रहेगी। यह प्रतिबंध एक नवंबर से लागू होगा। यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। वाहन स्वामियों को दिल्ली जाने से पहले अपने वाहन का उत्सर्जन मानक जांचने की सलाह दी गई है।