फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बडंककर्मियों ने दस के नोट व सिक्के लेने से किया मना, हंगामा

बडंककर्मियों ने दस के नोट व सिक्के लेने से किया मना, हंगामा

Thu, 18 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बडंककर्मियों ने दस के नोट व सिक्के लेने से किया मना, हंगामा
कांधला (शामली)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कर्मचारियों के 10 के नोट और सिक्के न लिए जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। व्यापारी की शिकायत बैक प्रबंधक से करने पर अभद्र व्यवहार किया गया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बैंक में हंगामा करते हुए आरबीआई और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला कानूनगोयन निवासी पंकज गर्ग का रेलवे रोड पंजाब नेशनल बैंक में बाला ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाता है। व्यापारी के अनुसार वह अपने खाते से रोजाना लेने देन करते है। बृहस्पतिवार को वह खाते में धनराशि जमा कराने के लिए पहुंचे तो कैशियर ने 10 के नोटों की गड्डी और सिक्के लेने से मना कर दिया। उसने आरबीआई का हवाला देते हुए ऐसा नहीं करने को कहा तो बैंक प्रबंधक का नाम लेकर उनके पास भेज दिया। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उससे अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर अन्य व्यापारी भी वहां पहुंच गए और हंगामा। बैंक में व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। व्यापारी अपनी बात पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंने मामले में आरबीआई और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी अमित गर्ग, दिनेश कुमार, अमन मित्तल, कालू, राकेश, बाबू, राहुल, विपिन, मनोज, चमन, नत्थूलाल, गुलशन खन्ना आदि मौजूद रहे। मामले में बैक प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि किसी व्यापारी से दस के सिक्के और नोट जमा करने से मना नहीं किया गया है। व्यापारी को अपना पैसा जमा करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed