{"_id":"5a5e47584f1c1b74268b4c2e","slug":"171516128088-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सुरक्षा की जांच के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सुरक्षा की जांच के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
रसोई गैस सिलेंडर, रेग्यूलेटर और चूल्हे की सुरक्षा जांच के नाम पर उपभोक्ताओं से एजेंसी संचालक 177 रुपये वसूल रहे है। चेतावनी दी जा रही है कि यदि रसीद नहीं कटवाई तो गैस सप्लाई बंद हो जाएगी। इस वसूली से उपभोक्ता परेशान है।
कैराना में 10 हजार से अधिक गैस उपभोक्ता है। कई दिन से कैराना गैस एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं से सिलेंडर, चूल्हा, पाइप एवं रेग्यूलेटर की जांच के नाम पर 177 रुपये की रसीद काट रहे है। कई बार कर्मचारी घरों में जांच नहीं करके केवल दुकानों पर ही बैठ कर रसीद काट देते है। डर दिखाया जाता है कि यदि रसीद नहीं कटवाई तो सप्लाई बंद कर दी जाएगी। मोहल्ला पट्टो वाला निवासी दीपक, मनोज, रवि, गुंबद निवासी संजय सिंह, अंकित, राहुल आदि का कहना है कि कर्मचारी जांच तो करते नहीं। सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन है फिर सप्लाई बंद क्यों हो जाएगी। इसलिए उन्होंने रसीद नहीं कटवाई। उधर, एजेंसी संचालक प्रेमचंद ने बताया कि यह जांच केंद्र सरकार द्वारा करायी जा रही है। यदि कोई रसीद नहीं कटवाता है तो वो लिख कर दे सकता हैं। सप्लाई बंद किए जाने के बारे में बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है।