{"_id":"5a565e054f1c1b1b198b4598","slug":"171515609605-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वंयसेवकों ने किया कॉलेज परिसर में श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वंयसेवकों ने किया कॉलेज परिसर में श्रमदान
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चौथा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान किया। इसके साथ ही शिक्षकों ने सभी स्वयंसेवकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य और कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में हुआ। पहले सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। दूसरे सत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। शिक्षकों ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल, प्रमोद कुमार, अमरपाल सिंह, इरफान, फरमान, तोहिद, अरशद, अनुज, सागर, सोनिया, सुनीता, अर्जुन राम, दिनेेश, महावीर सिंह, प्रदीप आर्य, आशा, अर्चना संगल आदि मौजूद रहे।