{"_id":"5a4533eb4f1c1bce408bfba6","slug":"171514484715-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी-एसटी आयोग के सदस्य से सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी-एसटी आयोग के सदस्य से सुनी समस्याएं
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। एससी-एसटी आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि ने कांधला नगर पालिका में पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनका समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों की समस्या को सुना। सफाई यूनियन के अध्यक्ष अजमल बेग ने बताया कि पालिका परिषद में अन्य जातियों के 23 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उक्त कर्मचारी सफाई कार्य न करके अन्य कार्य पर लगा रखे है। इससे कस्बे में सफाई का कार्य सहीं से नहीं हो पा रहा है और उनके समाज के लोग बेरोजगार है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उनका फंड और बोनस भी नहीं मिल रहा है। इस आयोग सदस्य ने एसडीएम कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य को शीघ्र हीं 23 कर्मचारियों से सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ हीं सफाई कर्मचारियों का रुका हुआ फंड और बोनस की समस्या का समाधान करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने एलम नगर पंचायत और कांधला नगर पालिका में ईओ के नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान एसडीएम शामली, मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अशोक कुमार, अमरीश कुमार, सलमान, शमीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।