{"_id":"5a2c2a614f1c1ba7668b9109","slug":"171512843873-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर छात्राओं ने किया शहर को जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर छात्राओं ने किया शहर को जागरुक
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। महिला सशक्तीकरण सप्ताह के तहत शहर में जागरूकता रैैली निकाली गई। पूरे जिले में चार दिसंबर से महिला सशक्तीकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर के जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज की पांच सौ छात्राएं कोतवाली पहुंची। यहां अधिकारियों ने उन्हें जागरूक किया। करीब एक बजे कोतवाली से जागरूकता रैली को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली नगर में शिव चौक, मेन बाजार से होती हुई हनुमान धाम पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ कैराना रवि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन