{"_id":"5999e1564f1c1b28388b46d7","slug":"171503256918-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली ट्रेन हादसे के बाद बिगड़ा ट्रेनों का शैड़यूल, कई ट्रेन लेट तो कुछ हुई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली ट्रेन हादसे के बाद बिगड़ा ट्रेनों का शैड़यूल, कई ट्रेन लेट तो कुछ हुई रद्द
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल
शामली। खतौली में शनिवार को सायंकाल ट्रेन हादसा होने के बाद उत्तर रेलवे ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर मुजफ्फरनगर- मेरठ मार्ग की कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन होने से मुसाफिरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर अप और डाउन ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की जानकारी करते रहे कि कौन सी ट्रेन कब आएगी।
उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता सेक्शन इंजीनियर, जूनियर यातायात निरीक्षक खतौली में बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। खतौली हादसे के बाद शामली रेलवे स्टेशन से सुबह दस बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 74026 अप एवं डाउन रविवार को रद्द कर दी गई। यह ट्रेन पूरे दिन शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली से चलकर बड़ौत आने वाली 74027 व बड़ौत से शाम 6.25 बजे दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी रविवार के लिए रद्द किया गया। सवारी गाड़ी 51907 व 51908 को रद्द किया गया है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर 12.15 बजे पहुंची। पूरे दिन शामली रेलवे स्टेशन पर सवारियों की भीड़ जमा रही। हर कोई दिल्ली, सहारनपुर के ट्रेनों के बारे में जानकारी लेते रहे कि ट्रेन कब आएगी। सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रांत चौधरी ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पांच ट्रेन रविवार को स्थगित रही हैं। खतौली हादसे के बाद शामली से चार ट्रेन अप व चार ट्रेन डाउन होकर गुजरी हैं।
इंद्रपाल सिंह पांचाल