{"_id":"598e02584f1c1b5c688b4648","slug":"171502478936-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, गंभीर
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी।
पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
लोक निर्माण विभाग शामली में कार्यरत कर्मचारी राजीव गोयल पुत्र सोमदत्त गोयल निवासी रामपुरम, मुजफ्फरनगर बृहस्पतिवार की रात सोनू पुत्र रणवीरा निवासी पलठेड़ी थानाभवन के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। बाबरी क्षेत्र में गांव फतेहपुर के पास सामने से आ रही बस की साइड लगने के कारण वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आते ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को शामली सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया था। घायल राजीव गोयल के बहनोई अनिल कुमार गर्ग पुत्र कैलाश चंद निवासी सीबी गुप्ता कॉलोनी शामली ने शुक्रवार को बाबरी थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी समय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।