फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीएमओ कार्यालय पर हंगामा

सीएमओ कार्यालय पर हंगामा

Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर हंगामा
शामली।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने कर्मियों के साथ गाली गलौज कर दी और हंगामा करने लगा। मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद आरोपी को हड़का कर वहां से भगा दिया गया। गाली गलौज करने वाला व्यक्ति एक प्राइवेट अस्पताल से जुड़ा है। जिसके खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की थी।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसी अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति सीएमओ कार्यालय पहुंचा। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया, तो वह हाथापाई पर आमादा हो गया। इसके बाद सूचना पर शामली कोतवाली से उपनिरीक्षक डीएस कालिया अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गाली गलौज करने वाले के खिलाफ सीएमओ कार्यालय के किसी कर्मी ने तहरीर नहीं दी, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक पर अभद्रता का आरोप
शामली। कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी अनिल कुमार और प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ को शिकायत पत्र भेजकर चिकित्साधीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चिकित्साधीक्षक ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed