फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत कराई

मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत कराई

Sun, 02 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत कराई
कैराना। विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एक से 31 जुलाई तक 257 बीएलओ डोर टू डोर जाकर 18 साल से 21 साल तक के नये मतदाताओं के फार्म भरवाएंगे। शनिवार को तहसील सभाकक्ष में तहसीलदार के ने इसकी शुरुआत कराई। तहसीलदार अभय राज पांडये ने बताया कि कैराना विधानसभा क्षेत्र के सभी 257 बीएलओ और 26 पर्यवेक्षकों की बैठक की गई। सभी बीएलओ डोर टू डोर जाकर 18 साल से 21 साल तक के सभी नये मतदाताओं के फार्म भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य करेंगे। इसके अलावा सूची से छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने, बाहर गए हुए मतदाताओं के नाम सूची से हटाने और त्रुटियों को ठीक करने के लिए फार्म भरवाकर जमा कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें फार्म भी वितरित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इस बार जनसंख्या की गणना के मुताबिक मतदाताओं का प्रतिशत और लिंगानुपात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed