{"_id":"5956a3d94f1c1b54738b4d20","slug":"171498850265-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लख्रनऊ एसी कोच जाम में फंसी, आधा घंटा लेट शहर के बाहर से किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लख्रनऊ एसी कोच जाम में फंसी, आधा घंटा लेट शहर के बाहर से किया रवाना
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर में बुढ़ाना रोड पर ट्रैफिक जाम लगने के कारण लखनऊ को जाने वाली एसी बस भी बस अड्डे तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते बस को बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से ही वापस लखनऊ के लिए मोड़ दिया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
एसी कोच बस मेरठ से चलकर शाम पांच बजे तक शामली में अजंता चौक स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच जाती है तथा फिर साढ़े पांच बजे यहां से सवारियां लेकर वाया मेरठ के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को मेरठ-करनाल मार्ग पर ट्रैफिक जाम लगने के कारण करीब आधा घंटे तक बस जाम में फंसी रही। बस चालक ने सिंभालका गांव के पास से बस स्टेशन प्रभारी को इसकी सूचना दी और बस अड्ड़ा पहुंचने में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लगने की बात कही। इसके चलते बस को शामली रेलपास बाईपास तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। उन्होंने लखनऊ और मेरठ जाने वाली सवारियों को पेट्रोल पंप पर भेजने का अनुरोध किया। बाद में सहायक बस स्टेशन प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर जाम लगने से लखनऊ एसी बस फंस गई थी। बुढ़ाना रोड पेट्रोल पंप से आधा घंटे देरी से शाम छह बजे बस रवाना की गई।
उधर, इस दौरान अजंता बस अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्री बस का इंतजार करते रहे। जब यात्रियों को मालूम चला कि बस जाम में फंसी है, तो कुछ यात्री बुढ़ाना रोड पेट्रोल पंप पर पहुंच गए, जबकि बाकी यात्री मायूस हुए।