{"_id":"5953ff154f1c1bd37d8b462f","slug":"171498677013-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट-अटैक से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट-अटैक से युवक की मौत, कोहराम
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की मौत से घर में कोहराम
कैराना(शामली)। युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। गमगीन माहौल में युवक का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया।
कस्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी सलीम (22) का निकाह एक मई को हुआ था। बुधवार की सुबह सलीम को सीने में तेज दर्ज हुआ, जिसके बाद परिजन उसे कैराना के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सलीम को शामली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद सलीम बाइक से अपनी मां के साथ शामली जा रहा था। शामली रोड पर ग्राम मन्ना माजरा के पास सलीम को दोबारा सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में सलीम की मां घायल हो गई। सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।