{"_id":"661ef7f7f71a19ff6b01ae76","slug":"170-private-buses-attend-shamli-cms-rally-increased-problems-for-passengers-shamli-news-c-26-1-smrt1047-119648-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 170 प्राइवेट बसें शामली सीएम की रैली में, सवारियों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 170 प्राइवेट बसें शामली सीएम की रैली में, सवारियों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शामली सभा में 170 प्राइवेट बसों के जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सवारियां बस स्टैंड पर खड़ी नजर आईं। जिले के दस से ज्यादा ग्रामीण मार्गाें पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचे के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
मंगलवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए 170 प्राइवेट बसें जिले के परिवहन विभाग की ओर से अधिग्रहण की गईं थीं। मुजफ्फरनगर-शामली-कैराना जमना ब्रिज, शामली-गंगोह, शामली-भौंराकला, सिसौली और शाहपुर मार्ग, शामली-बुढ़ाना मार्ग, शामली-ऊन, चौसाना, बिड़ौली मार्ग, मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन, शामली-लोनी, कांधला-कैराना इस्सोपुर टील मार्ग, शामली-गढ़ीपुख्ता मार्ग पर चलने वाली बसें शामली रैली में लगाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों पर प्राइवेट बसों का ज्यादा संचालन होता है, जिससे लोग आवागमन करते हैं। प्राइवेट अड्डे से बसें न मिलने के चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अजंता चौक, गुरुद्वारा, शामली रेलपार बाईपास आदि स्थानों पर सवारियां बसों के इंतजार में खड़ी रहीं।
--
इन रूट की गई बसें
लोनी मार्ग बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि शामली-लोनी मार्ग, बागपत और शामली जिले की 48 मिनी बसों में 22 रैली में लगाई गई थीं। इस रूट की 26 मिनी बसें और यूपी रोडवेज की 41 अनुबधित बसों, सहारनपुर, मेरठ, बड़ौत, लाेनी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की बसों के सहारे लोगो को सफर तय करना पड़ा।मुजफ्फरनगर प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की शामली रैली में 170 से ज्यादा प्राइवेट बसें लगाई गई थीं। जिले के मुजफ्फरनगर- शामली-कैराना जमना ब्रिज, शामली-ऊन-चौसाना, बिड़ौली मार्ग, शामली-भौंराकला-सिसौली, शामली-गंगोह, शामली-बुढ़ाना मार्ग की 170 प्राइवेट बसें रैली में गई हैं। बसों की कमी के कारण पूरे दिन डगामार वाहनाें और यूपी रोडवेज की बसों पर सवारियों को निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन
-- - बोली सवारियां-
मुजफ्फरनगर निवासी विनेश कुमार का कहना है कि वह शामली के गुरुद्वारे तिराहे पर एक घंटा बस की इंतजार में खड़ा रहा। काफी देर इंतजार करने के बाद हरियाणा रोडवेज से वह मुजफफरनगर के लिए रवाना हुुआ।
माजरा निवासी राजपाल का कहना है कि वह पानीपत से आया था। प्राइवेट बस न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
झिंझाना के बेद खेड़ी निवासी मोहित का कहना है कि प्राइवेट बसें न चलने से टेपो मालिक ने झिंझाना आदि का दुगना किराया वसूला। बस न मिलने से शामली से ऊन का 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपये, कैराना का 25 रुपये, डग्गारमार वाहनों ने सवारियों से वसूला।
कोट:
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शामली रैली में जिले से करीब 170 प्राइवेट बसें आधिग्रहण की गई थीं। उधर, शामली रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले निगम की बसों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही है।