फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   17 more corona positives were found in the district

जिले में 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
17 more corona positives were found in the district
जिले में 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 17 नए केस मिले हैं, जबकि पूर्व में कोरोना संक्रमित हुए 16 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 208 हो गई है।
शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के नौकुआं रोड पर 29 वर्षीय युवक, दयानंद नगर में 14 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय महिला, मंडी मार्शगंज में 9 वर्षीय बालक, आर्यपुरी में 57 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। शिव विहार में 26 वर्षीय युवक व 12 वर्षीय किशोर, कैराना रोड पर आठ साल की लड़की, जाट कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोर और कैराना रोड इंडस्ट्रियल एरिया में 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। कस्बा बनत में 23-23 वर्ष के दो, 25 वर्षीय एक युवक और 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। गांव बझेड़ी में 35 वर्षीय युवक, थानाभवन में 20 वर्षीय युवक, मालेंडी में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 16 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

145 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, कचहरी व अरबन क्षेत्र में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 145 लोगों के सैंपल लिए गए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 74 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 71 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed