फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   162.62 crore district plan approved in district panchayat meeting

जिला पंचायत की बैठक में 162 करोड़ 62 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित

Sat, 25 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
162.62 crore district plan approved in district panchayat meeting
शामली विकास भवन मे आयोजित जिला पंचायत के बैठक में बोलती जिला अध्यक्ष संतोष देवी व विधायक तेजेन्? - फोटो : SHAMLI
जिला पंचायत की बैठक में 162.62 करोड़ रुपये की जिला योजना अनुमोदित
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत की बैठक में वर्ष 2020-21 की 162 करोड़ 62 लाख रुपये की जिला योजना सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और जिला पंचायत की सड़कों में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाए जाने का मुद्दा उठाया गया।
शनिवार शाम नवीन विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 की 162.62 करोड़ रुपये की के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए सदन में पेश किए गए। इस मौके पर छह करोड़ पांच लाख रुपये का मनरेगा बजट, चतुर्थ राज्य वित्त योजना वर्ष 2019-20 की अवशेष कार्ययोजना स्वीकृत के लिए रखी गई। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर दिए गए। जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने गन्ना समिति की सड़क के निर्माण की जांच कराए जाने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने बताया कि गन्ना समिति की सड़कों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में समिति गठित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी ने गढ़ीपुख्ता का बाईपास बनवाए जाने और जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह भनेड़ा ने नहरों की सफाई कराए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने स्कूलों की समस्याओं को उठाया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में वर्ष 2020-21 की 162 करोड़ 62 लाख रुपये की जिला योजना सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। आगामी 29 जनवरी को जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल की अध्यक्षता में होगी। जिसमें जिला योजना पारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, ग्राम विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, डीएफओ संजीव कुमार, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू, देशराज भनेड़ा, अनुज चौहान, जाहिद राज, शेर राणा, सुनील चौधरी मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed