फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अतिक्रमण के आरोपी 100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस

अतिक्रमण के आरोपी 100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के आरोपी  100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस
100 से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी करके दिया समय
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका परिषद ने बाजारों में अतिक्रमण करने वाले एक सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटा पाते हैं, तो फिर उनके खिलाफ पालिका जुर्माना की कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा।
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रनबीर सिंह व पालिका की टीम के साथ जेसीबी लेकर नगर के मुख्य चौक बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पिछले दो दिनों से चल रहा है। टीम का व्यापारियों के घेराव और विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा था। विरोध के चलते टीम ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय भी दिया था। बृहस्पतिवार को नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह पुंडीर ने बताया कि पालिका अधिनियम 1916 के तहत दुकानों के आगे सरकारी नालों एवं नालियों पर स्लैब डालकर तथा पेड़ियां बनाकर अतिक्रमण करने वाले सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में पालिका की ओर से दुकानदार को एक सप्ताह का समय दिया गया है। उनका कहना है कि इस बीच व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटा सकते हैं, यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नोटिस की समयावधि बीत जाने के बाद पालिका अतिक्रमण को दल-बल के साथ ध्वस्त कराएगी। साथ ही, दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने में सहयोग करेंगे व्यापारी
एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा का कहना है कि कुछ व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात की है। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण बाजार में आने वाली बहू-बेटियों का भी निकलना बड़ी परेशानी से जूझना पड़ता है। लिहाजा, प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें, वे व्यापारी उनका साथ देंगे और सहयोग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed