{"_id":"5c7ebcc8bdec2214314958fc","slug":"161551809736-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो ने बुग्गियों में टक्कर मारी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेरो ने बुग्गियों में टक्कर मारी, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बागपत जिले के दोघट थानाक्षेत्र के ग्राम टीकरी निवासी मुन्नू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साथी देवेंद्र व जोगी के साथ में हरियाणा के डाढ़ोला गांव से तीन घोड़ा बुग्गियों में भूसा भरकर लौट रहे थे। पंजीठ गांव छांगा वाला बाग के निकट पीछे से तेजगति की आ रही बुलेरो गाड़ी ने एक के बाद दो बुग्गियों में टक्कर मार दी। दोनों बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक घोड़ी को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, सीएचसी पर भर्ती देवेंद्र को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की बाइक चोरी
कैराना। मोहल्ला दरबारकलां निवासी उस्मान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की दोपहर बाइक से किसी कार्य से तहसील में आया हुआ था। इसी दौरान तहसील गेट पर खड़ी उसकी बाइक को किसी ने चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं लग सका। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।