{"_id":"5c718b73bdec2208b001085e","slug":"161550945139-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे के धुएं से मुक्त हुए 14 हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे के धुएं से मुक्त हुए 14 हजार परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/थानाभवन। गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिलेभर में एक माह में 14 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सभी पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।
दरअसल, तीन साल पहले केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की थी। उस समय केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गरीब परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें पात्र बनाया था। लेकिन, जब यह सूची गैस एजेंसियों तक पहुंची तो अधिकांश पात्र गायब मिले। जबकि कई पात्र लोगों अपने आवेदन लेकर गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन माह पूर्व उज्ज्वला योजना को नए फार्मेट में लांच किया। इसमें सरकार ने सभी गरीब परिवारों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। एक माह से जिले में यह योजना शुरू हुई। योजना की शुरूआत होते ही गैस एजेंसियों पर आवेदनों की लाइन लग गई। गैस एजेंसी संचालकों की मानें तो अब तक करीब 20 हजार आवेदन पहुंच चुके हैं। अब तक करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन योजना का लाभ दिया जा चुका है।
आपूर्ति विभाग की ओर से भी लगातार मुफ्त कनेक्शन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक काफी संख्या में लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।- अजय कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
जिले में इंडियन ऑयल, भारत व हिंदुस्तान सहित सभी 15 गैस एजेंसियों पर अब तक 14 हजार परिवारों को मुफ्त कनेक्शन योजना का लाभ दिया जा चुका है। अब भी लोग आवेदन कर सकते हैं, शीघ्र सभी पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।- रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन।