{"_id":"5c6eec53bdec225eb27ab27c","slug":"161550773331-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के बेटे सिद्धार्थ को आया राजनाथ का बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के बेटे सिद्धार्थ को आया राजनाथ का बुलावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित अग्रवाल
शामली। पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रदीप के बेटे सिद्धार्थ को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बुलावा आया है।
बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सचिव का फोन आया था। उन्होंने बताया कि इस घटना से गृहमंत्री काफी दुखी हैं और वह इस संबंध में उससे मिलना चाहते हैं। संभवत: शनिवार सुबह को राजनाथ सिंह से उनकी मुलाकात होगी। उन्हें लेेने के लिए गाड़ी भी भेजी जाएगी। गाड़ी सुबह छह बजे तक उनके बाबा के घर बनत कस्बे में पहुंच जाएगी। गाड़ी से ही उन्हें वापस छोड़ा जाएगा। सिद्धार्थ अपने परिजनों के साथ वहां जाएगा। गृह मंत्री से मिलने के बाद वह सीधा अपने नाना के घर गाजियाबाद चला जाएगा और अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करेगा। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री के इस बुलावे की कई वजह मानी जा रही हैं। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी बहन प्रियंका ने शामली पहुंचकर अमित और प्रदीप के परिजनों को सांत्वना दी थी। शहीद प्रदीप के यहां राहुल ने सिद्धार्थ से अलग से कमरे में सीआरपीएफ की नौकरी को लेकर कई बातें की थी। सिद्धार्थ ने पोस्टिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। ये भी संभव है कि इस मसले पर राजनाथ सिंह सिद्धार्थ से बात करना चाहते हों।
परीक्षा सेंटर नहीं बदलवाऊंगा
शामली। सीबीएसई ने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में राहत दी है। उन्हें अपने परीक्षा केंद्र बदलवाने की छूट दी है। वर्तमान हालातों को देखकर उन्हें अपनी पसंद के कालेज में भी परीक्षा देेने का विकल्प दिया गया है। बनत निवासी शहीद प्रदीप का बड़ा बेटा सिद्धार्थ भी 12वीं कक्षा का छात्र है। सिद्धार्थ ने बोर्ड के निर्णय को ठीक बताया, लेकिन कहा कि वो अपने पूर्व निर्धारित सेंटर पर ही परीक्षा देगा। उसका परीक्षा केंद्र गाजियाबाद में नाना के घर से नजदीक भी पढ़ता है।
किताब नहीं मिली, सैंपल पेपर से तैयारी शुरू
शामली। शहीद प्रदीप के दोनों बेटों के कुछ दिन बाद पेपर हैं। सिद्धार्थ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा है। वो और उसका भाई विजयंत गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि उसके पास एकाउंटेंसी, इकनॉमिक्स, बिजनेस स्टडी, इंगलिश और हिंदी विषय हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी कुछ किताबें शामली से मंगानी चाही लेकिन वे नहीं मिली। उसे यहां पर एकाउंटेंसी का सैंपल पेपर मिल गया है। फिलहाल उसी की तैयारी शुरू कर दी है। सिद्धार्थ ने बताया कि दिन में लोग परिवार को सांत्वना देेने आ रहे हैं। इसलिए दिन में पढ़ाई संभव नहीं हो रही लेकिन देर रात तक वे दोनों पढ़ाई करते हैं। सिद्धार्थ का पहला पेपर दो मार्च को है।कक्षा नौ में पढ़ने वाले विजयंत की परीक्षा भी एक मार्च से शुरू हैं।
विज्ञापन
नेता-अभिनेताओं के आने का शोर मचा
शामली। बृहस्पतिवार को दिन भी नेताओं के आने की चर्चा रही। सुबह शोर मचा कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ सकते हैं। शाम को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और सन्नी देओल के आने का शोर मचा लेकिन ये सब अफवाह साबित हुई।