{"_id":"5c645f4dbdec224bd41e2b8d","slug":"161550081869-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान में 30 संभावित केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान में 30 संभावित केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 मरीजों में कुष्ठ रोग के लक्षण मिले
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर चलाए गए स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का बुुधवार को समापन हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिलेभर में चलाए अभियान के तहत कुष्ठ रोग के लगभग संभावित 30 केस सामने आए हैं। इन लोगों की जिला अस्पताल में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही रोग के बारे में सही पता चल सकेगा।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि इस अभियान के तहत जिलेभर में एनएनएम, आशा और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कराया गया और लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी और लक्षण बताते हुए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह रोग लाइलाज नहीं है। बशर्ते कि इस रोग के बारे में शुरूआत में ही जानकारी मिल जाए। इस अभियान का उद्देश्य भी यही था कि जिन लोगों में कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण दिखाई दे, उन्हें चिह्नित कर उनकी जांच कराई जाए ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में कुष्ठ रोग के संभावित लगभग 30 केस सामने आए है। हालांकि अभी सभी ब्लाकों से फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। इन सभी संभावित रोगियों की जांच जिला अस्पताल में कराई जाएगी। जांच के बाद जिन लोगों में यह रोग पाया जाता है, उसका उपचार शुरू किया जाएगा।
कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण
त्वचा पर हल्के भूरे रंग केधब्बे एक या अधिक होना, जिसमें सुन्नपन, सूखापन, पसीना आना और खुजली या जलन होती हो तो कुष्ठ रोग हो सकता है। इस तरह के दाग धब्बे किसी व्यक्ति को हो तो उन्हें आशा, आंगनबाडी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और डाक्टर से संपर्क कर जांच करानी चाहिए। यदि कोई कुष्ठ रोग से पीड़ित है तो उसके साथ किसी तरह का भेदभाव न करके उसकी मदद करें।