फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाले का पानी भरने से फसल हो रही बर्बाद

नाले का पानी भरने से फसल हो रही बर्बाद

Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नाले का पानी भरने से फसल हो रही बर्बाद
नाले का पानी भरने से फसल हो रही बर्बाद
विज्ञापन

थानाभवन। कादरगढ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए गांव के कुछ लोगों पर नाली का पाइप बंद करने का आरोप लगाया है। पाइप बंद होने से पानी खेत में भरने से फसल बर्बाद हो रही है। पीड़ितों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी ओमप्रकाश समेत कई ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर बताया गांव में नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान एक साइड का पानी दूसरी तरफ निकालने के लिए पाइप डाला गया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उक्त पाइप को बंद कर दिया। इसके चलते पानी उनके खेत में पहुंच रहा है। पानी भरा रहने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम ने जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed