{"_id":"5bf98fa0bdec2241454bb704","slug":"161543081888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज और खाद केंद्रों पर छापा, नदारद मिले कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज और खाद केंद्रों पर छापा, नदारद मिले कर्मी
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसडीएम ने कैराना, कांधला ब्लॉक और बीज और खाद वितरण केंद्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
उपजिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल शर्मा नगर के शामली रोड पर स्थित खंड विकास कार्यालय का सुबह निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम के अनुसार निरीक्षण में कई अधिकारी अपने कार्यालयों से नदारद पाए गए। इसके बाद वह बीज एवं खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे, यहां भी कई कर्मचारी नहीं मिले, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कांधला में ब्लॉक और खाद एवं बीज केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें खामियां मिलीं। अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने बताया कि नदारद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ को नोटिस जारी कर दिए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।