फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई

किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई
किसान क्रांति यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन

शामली।
हरिद्वार से दिल्ली तक होने वाली किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शामली में बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान तंग आ चुका है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए ही किसान क्रांति यात्रा की जा रही है।

सोमवार को शामली में भैंसवाल रोड स्थित गुड़ मंडी में बैठक के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा में प्रत्येक किसान को अपनी भागीदारी करनी है। क्योंकि सरकार की खराब नीतियों की वजह से किसान की हालत खराब हो गई है। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा, डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। सभी किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलना चाहिए तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराई जाए। गन्ना मूल्य भुगतान भी डिजिटल प्रणाली के तहत कराया जाए। गन्ना डालते ही किसान के खाते में भुगतान पहुंचना चाहिए। बिजली के दाम जिस तेजी से बढ़ाए गए हैं, उससे किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि यूपी ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भी किसानों की यही हालत बनी हुई है, जिस कारण किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली पहुंचने तक 20 किलोमीटर पर पड़ाव होंगे। उन्होंने बताया कि क्रांति यात्रा में प्रत्येक जनपद से 100 वालंटियर लगाए जाएंगे, जो क्रांति यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाएंगे। यदि ट्रैफिक जाम में कोई एंबुलेंस फंसेगी, तो उसे निकलवाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में क्रांति यात्रा शुरू होगी, यदि बीच में कहीं पर सरकार रोकने का प्रयास करेगी, तो हम गिरफ्तार होने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, प्रदेश महासचिव जावेद तोमर, गुड्डू सभासद, अनीस मंसूरी, प्रदीप त्यागी, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, ओमबीर पटवारी, सुरेश सैनी, शहजाद लुहारी, मुबस्सिर, हकीम नसीम, भोपाल सिंह, तेजपाल दरगाहपुर, मास्टर मोहर सिंह, पप्पी, अक्षय बधेव, देवराज पहलवान, राहुल, राजेंद्र कुडाना, दीपक शर्मा, पदम कैडी और अजय पिंडौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed