{"_id":"5b9809c3867a55019f2c846a","slug":"161536690627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर बेल्स के छात्रों ने मुरादाबाद में कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्वर बेल्स के छात्रों ने मुरादाबाद में कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक
शामली। मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश कुराश प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अर्जित किये। प्रतियोगिता का आयोजन छह और सात सितंबर को नेता जी सुभाष चंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में हुआ। जिसमें प्रदेश से लगभग तीन सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के तेरह खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। शांतनु चौहान ने स्वर्ण पदक , प्रिंस कालखंडे ने रजत पदक, अदिति चौधरी ने रजत पदक और हर्षवर्धन मलिक ने कांस्य पदक जीता। शांतनु चौहान का चयन अक्तूबर माह में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एके गोयल ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।