फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खाप चौधरियों ने किया पूर्व विधायक बाबू सिंह की प्रतिमा का अनावरण

खाप चौधरियों ने किया पूर्व विधायक बाबू सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खाप चौधरियों ने किया पूर्व विधायक बाबू सिंह  की प्रतिमा का अनावरण
शामली। पूर्व विधायक चौधरी बाबू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का खाप चौधरियों ने अनावरण किया। खाप चौधरियों ने पूर्व विधायक चौधरी बाबूसिंह की सादगी बेमिसाल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व विधायक व पूर्व प्रबंधक चौधरी बाबू सिंह की प्रतिमा के समक्ष सुबह नौ बजे हवन यज्ञ विधि विधान से आयोजित किया गया। जिसमें हरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप में मौजूूूद रहे। विद्यालय भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन सिंह मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में बालियान खाप के चौधरी, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, बतीसा से सूरजमल, उदयवीर के पुत्र अजय पंवार, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व सांसद सईदुजमा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, भाजपा नेता मृंगाका सिंह, विधायक तेजेेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल सिंह मलिक, जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेद्र चेयरमेन, ऋषिराज राझड़, रणधावा मलिक, रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मपाल तोमर, चौधरी चंद्रवीर समेत गणमान्य लोगों ने पूर्व विधायक बाबू सिंह की सादगी की प्रशंसा की। संचालन राजवीर सिंह मुंडेट द्वारा किया। गोष्ठी के बाद पूर्व विधायक व विद्यालय के पूर्व प्रबंधक चौधरी बाबू सिंह की प्रतिमा का खाप चौधरियों ने संयुक्त रूप से अनावरण किया।
विज्ञापन

बारिश में भीगा शामियाना, विद्यालय भवन में हुई गोष्ठी
शामली। पूर्व विधायक और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक चौधरी बाबू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर में शामियाना लगाया गया था। सुबह दस बजे बारिश होने से शामियाना भीग गया। बारिश न रुकने के कारण विचार गोष्ठी का स्थान बदल कर विद्यालय के एक कमरे में करना पड़ा। वक्ता जब बोल रहे थे। आयोजन का संचालन कर रहे राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि पहले खाप चौधरियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बाद में कार्यक्रम सभास्थल पर किया जाएगा। खाप चौधरियों द्वारा प्रतिमा का अनावरण के बाद गोष्ठी नहीं हुई। मुख्य वक्ताओं को बोलने का अवसर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed