{"_id":"5b6f2b4e4f1c1be7258b4660","slug":"161534012238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों अभी तक 25 प्रतिशत ही हो पाया है पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों अभी तक 25 प्रतिशत ही हो पाया है पौधरोपण
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में 11524 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मगर अभी तक सभी ब्लाक के स्कूलों में सात अगस्त तक केवल 25 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। बीएसए ने पौधरोपण के काम में धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और प्रति दिन की रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा निदेशक ने 15 अगस्त तक 80 प्रतिशत पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष सात अगस्त तक केवल 2998 पौधे ही रोपित किए गए हैं। जिसको पूरा करने के लिए तिथि के अनुसार पौधे रोपित करने का भी शासनादेश भेजा गया था। जिसमें तीन अगस्त तक 2047 और चार अगस्त तक 3970 और 12 अगस्त तक 5507 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके बाद भी सभी ब्लाकों में अभी तक केवल 25 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। जबकि 15 अगस्त में अभी तीन दिन शेष हैं, धीमी गति के कारण 80 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल लग रहा है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने सात जुलाई के डाटा को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए है और 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने के लिए भी कहा है।
ब्लाक का नाम----लक्ष्य---------रोपित किए पौधों की संख्या-----शेष संख्या
शामली-----------2304------------578-------------------------1726
थानाभवन--------2310------------202----------------------2108
ऊन---------------2310-------------995----------------------1315
कैैैराना------------2300-------------723----------------------1577
कांधला-----------2300--------------500---------------------1800
नोट : यह सूची सात अगस्त तक की है।